Add To collaction

हिंदी कहानियां - भाग 90

एक दिन बादशाह को खबर मिली कि दो आलसी बेकार रहने के कारण होकर मर गए| दूसरे ही दिन बादशाह ने घोषणा कर दी कि राज्य में जितने भी आलसी लोग हैं उन सबको राज्यकोष से भोजन और वस्त्र मिलेंगे|


अब क्या था| धीरे-धीरे आलसियों की तादाद बढ़ने लगी और थोड़े ही दिनों में लाखों आलसी पैदा हो गए| बादशाह की चिंता बढ़ने लगी| तब उन्होंने बीरबल से अपनी चिंता प्रकट की| बीरबल ने सारे राज्य में घोषणा कर दी की फला दिन आलसियों को राज्य भंडार से कश्मीरी दुशाले बांटे जाएंगे|

 

इस खुशखबरी को सुनकर लाखों की भीड़ जमा हो गई| बीरबल ने पहले ही एक बड़ा विशाल बाड़ा बनवा रखा था बीरबल ने उन सभी बनावटी आलसियों को उस बाड़े में भर दिया| 5 मिनट में सारा बड़ा खाली हो गया| केवल चार व्यक्ति ऊंघ रहे थे|

बीरबल ने कहा जहांपनाह यही 4 सबसे बड़े आलसी है| बादशाह ने उन चारों को राज्य की ओर से खाने का सामान और कपड़े देकर विदा किया|

   0
0 Comments